Trending

Jaunpur News : ​उर्वशी सिंह को मिली नयी जिम्मेदारी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र में विशेष सक्रिय रूप से कार्य करने वाली संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू के निर्देश पर महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने करणी सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेताराज सिंह ने कहा कि उर्वशी जी की नियुक्ति से पूरे राष्ट्र मे संगठन को नई मजबूती मिलती रहेगी और हमे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि संगठन के हित के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी और महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान में हमेशा तत्पर रहेगी। पूरे राष्ट्र मे सभी सामाजिक मुद्दों पर कार्य करेगी और करणी सेना का विस्तार करेंगी। एवं हिन्दुत्व और संगठन के उत्थान के लिए कार्य करेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!