Jaunpur News : ​सरला यादव ने पूविवि में सहायक कुलसचिव का ग्रहण किया कार्यभार

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय से आई सहायक कुलसचिव सरला यादव ने सहायक कुलसचिव के रूप में विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें कुलसचिव डा. विनोद सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया। बता दें कि इसके पहले सरला देवी यादव प्रशासनिक अधिकारी लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत थीं। शासन स्तर से उनका पदोन्नति हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय में पहुचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, महामंत्री रमेश यादव, सुशील प्रजापति, राधेश्याम सिंह, वरिंदर यादव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरला यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय आगे ले जाने में इसके विकास में हर सम्भव कदम उठाया जायेगा।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم