Trending

Jaunpur News : ​घर से गायब किशोरी आरोपित के पहुंची थाने

टीम संचार सेतु

रामपुर/सुरेरी, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी शनिवार की रात घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान पीड़ित परिजनों को यह जानकारी हुई कि किशोरी को गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला भगा ले गया। वहीं शनिवार की रात ही पीड़िता के परिजन घटना की सूचना सुरेरी थाने पर दिये। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब आरोपित युवक के घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तो आरोपित के परिजन भी सकते में आ गए और वे लोग भी किशोरी के खोजबीन में जुट गए। वहीं रविवार की सुबह आरोपित युवक किशोरी को लेकर सुरेरी थाने पर पहुंचा। थाने पर पहुंचने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच जमकर पंचायत शुरू हो गई। चर्चा है कि सुरेरी थाने पर तैनात एक दरोगा उक्त मामले में कार्यवाही करने के बजाय पंचायत करने में जुटा हुआ है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त मामले में कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि किशोरी और आरोपित दोनों को थाने पर बैठाया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!