Trending

Jaunpur News : ​अराजकतत्वों ने मजार में घुसकर की तोड़फोड़

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में नूर शहिद बाबा का मजार स्थित है। मजार की देख रेख कर रहे अकरम का आरोप है कि शनिवार की देर शाम कुछ अज्ञात अराजकतत्वों ने मजार का ताला तोड़कर मजार के अंदर घुसकर मजार पर चढ़ी चादर को उठाकर फेंक दिया और मजार के अंदर रखा गया पूजा पाठ की सामग्री को भी तोड़फोड़ दिया। जानकारी होने पर उन्होंने घटना की सूचना सुरेरी पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। चर्चा है कि जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया था लेकिन देर रात ग्रामीणों की काफी संख्या थाने पर पहुंचने पर उन्हें छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेरी सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि किसी अराजक तत्वों द्वारा यह घटना घटित की गई है। मजार की देख-देख कर रहे अकरम द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ करने की लिखित सूचना दी गई है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मजार में किए गए तोड़फोड़ को सही करा दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!