Trending

Jaunpur News : ​पीड़ित परिवार संग एएसपी एवं सिटी मजिस्ट्रेट से मिला 'आप' का प्रतिनिधिमण्डल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव के पिता और दो पुत्रों की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना को संज्ञान में लेकर  आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी एवं सिटी मजिस्ट्रेट से पीड़ित परिवार के साथ मुलाक़ात किया। पार्टी की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रभारी भदोही सूर्य नारायण सिंह एवं निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी तथा पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल कुमार मौजूद हुए।
इस मौके पर मुन्ना सिंह ने बताया कि उक्त घटना को संज्ञान में लेकर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ जिला प्रशासन से मुलाकात किया है। इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस घटना को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तेजी से कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। जल्द से जल्द इस दर्दनाक निर्मम हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी भी होगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
साथ ही पार्टी ने कहा कि परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लख रुपए दिया जाय। परिवार में एक विधवा महिला है जो पढ़ी लिखी है तथा उनको नौकरी दिया जाय। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाय। बचे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी किया जाय। उक्त मांगों को जिला प्रशासन संज्ञान में लेकर इस पर विचार करते हुये सभी मांगों को पूरा किया जाए इसी में पीड़ित परिवार को कुछ राहत महसूस होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!