Trending

Jaunpur News : ​युवा महोत्सव से ग्रामीण कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका: कुलसचिव

टीम संचार सेतु

जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव 24 से 26 अक्टूबर तक होगा, इसके लिए शहर के होटल में बैठक कर पदाधिकारी ने निर्णय लिया। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद सिंह को शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित किया।
महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजन सीमित के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई जहां यह निर्णय लिया गया कि 24, 25 और 26 अक्टूबर को पूर्वांचल महोत्सव होगा। यह महोत्सव नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट गोमती नदी के किनारे कराया जायेगा जहां नामी—गिरामी कलाकार शामिल होंगे और उभरते कलाकारों को भी मौका मिलेगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक/कुलसचिव डॉ विनोद सिंह ने कहा कि महोत्सव का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। कलाकारों को अपने प्रतिभा कौशल को निखारने का मौका मिलेगा।
इस दौरान संरक्षक मंडल के सदस्य/टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. समर बहादुर सिंह, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. अजय दुबे ने महोत्सव को लेकर लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, संजय सिंह, मोटू पाठक, उपेंद्र मिश्रा चन्द्रमणि मिश्रा, श्यामनी सिंह, राखी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अविनाश दुबे एवं आभार महामंत्री निवेदिता राय ने प्रकट किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!