Trending

Jaunpur News : ​सन्त रामसुभीख प्रजापति की मनायी गयी पुण्यतिथि

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की पुण्यतिथि संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति की अध्यक्षता में मनायी गयी जिसका संचालन सावन प्रजापति ने किया। इस मौके वसर पर भागीदारी पार्टी पी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने श्री प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुएये कहा कि वह कहा कहते थे कि जो व्यक्ति अपने नाम के आगे अन्य जाति का शीर्षक प्रयोग करता है, वह आपनी माता को गाली देने का कार्य करता है। हम लोगों को चाहिए कि अपने नाम के आगे गर्व से प्रजापति शब्द लगायें। इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनन्द प्रजापति, आदर्श प्रजापति, विवेक प्रजापति, गौरव प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, दीपक प्रजापति, संजय प्रजापति, चंदन प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!