Jaunpur News : ​खम्भे से टूटकर गिरा तार, बिजली आपूर्ति बाधित

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानी कलाॅ बाजार व गांव में बार—बार गिरता है विद्युत सप्लाई एलटी केबल तार। शुक्रवार सुबह को अनवारुददीन पाछू नेता के घर के पास तार गिरा पडा है जिसकी सूचना विद्युत विभाग के जेई संजय प्रजापति को दी गयी है। 250 केवी ट्रांसफार्मर  गांधी चबुतरा से सप्लाई होने वाला जर्जर तार बदलने को कहा जाता है तो जेई साहब का कहना है कि तार नहीं है। तार गिरने से सैकड़ों घरों की विद्युत सप्लाई की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अशहद खा, बेलाल अहमद, राजेश गुप्ता, उजेर अहमद, राकेश गुप्त, सिरताज अहमद, सोनू जयसवाल आदि ने आरोप लगाया कि बार—बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं जिससे हम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई घरों की विद्युत सप्लाई बन्द है। वहीं इसी रास्ते से मुहर्रम का जुलूस भी जाता है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم