Jaunpur News : पुलिस ने 4 लोगों का शान्ति भंग में किया चालान

खेतासराय, जौनपुर। शांति भंग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। बुधवार को खेतासराय पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर विवाद कर रहे 4 लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। थाना क्षेत्र के शाहपुर और ग्राम अमरेथुआ में दो पक्षों में कहासुनी और आपस में झगड़ रहे थे। खबर लगते ही थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने उपनिरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। शाहपुर गाँव निवासी सत्यम बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द व शनि बिन्द पुत्र कुन्दन बिन्द को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अमरेथुआ गांव में हुए आपसी विवाद में पुलिस ने विकास राजभर पुत्र विजय प्रकाश राजभर व आदित्य राजभर पुत्र शम्भू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم