Trending

Varanasi News : ​भोजूबीर में करेंट से 3 लोगों की हुई मौत

टीम संचार सेतु

वाराणसी। भोजूबीर सब्जी मण्डी में मंगलवार को विद्युत करेंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता किये। तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल से घटना के बारे में जानकारी देकर मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए प्रति मृतक बच्चों के भरण-पोषण के लिए व उनके दाह्य संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी वाराणसी को निर्देशित कराया। इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसडीएम सदर अमित कुमार, एसीपी कैंट विदूष सक्सेना, पार्षद कुसुम पटेल, पूर्व पार्षद राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी में करेंट से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और पिता शामिल रहे। तीनों लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे, पोते और बहू का शव देखकर दादी बेहोश हो गई। स्कूल से पहुंची बच्चियां मां-बाप के शव के पास पहुंचकर जगाने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी रोने लगे। पड़ोसी युवक की सूचना पर कैण्ट पुलिस ने तीनों लोगों को अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना मंगलवार सुबह 9 बजे कैण्ट थाना क्षेत्र के भोजूबीर की है। महिला घर के बाहर लोहे के तार पर कपड़ा फैलाने गई थी। रात में आंधी से बिजली का तार टूटकर लोहे के तार पर गिरा हुआ था जिससे गीला कपड़ा फैलाते ही महिला तार से चिपक गई। बचाने पहुंचे पति और ससुर भी करंट की चपेट में आ गये।
भोजूबीर सब्जी मंडी निवासी राजेन्द्र जायसवाल (60 वर्ष) का भोजूबीर सब्जी मंडी के पास मकान है। परिवार में उनकी मां दो बेटे दिनेश व सोनू जायसवाल (30 वर्ष), बहू प्रीति (28 वर्ष), सोनू की दो बच्चियां शिवांगी (6 वर्ष) और नैंसी (4 वर्ष) के साथ रहते थे। सोनू फास्ट फूड की दुकान चलाता था। उनकी पत्नी प्रीति घर पर रहती थी। पिता राजेंद्र जायसवाल बैकरी की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार सुबह प्रीति कपड़े धोने के बाद सूखाने के लिए बाहर तार पर डालने गई थी। सोमवार रात को आंधी पानी के दौरान बिजली का तार टूट कर दीवार से बंधे लोहे के तार में जाकर छू गया। गीले कपड़े तार पर डालते ही प्रीती करेंट लगने से तार से चिपक गई। पास में खड़ा सोनू उसे बचाने दौड़ पड़ा और तार खींचने के प्रयास में चपेट में आ गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!