फाफामऊ, प्रयागराज। अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार जायसवाल महासभा की उच्च स्तरीय बैठक फाफामऊ प्रयागराज में विजय जायसवाल के यहां सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संतोष जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी ने किया। संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश आशीष जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल गोरखपुर से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश (महिला प्रकोष्ठ) प्रयागराज मीना जायसवाल एवं महिला जिलाध्यक्ष प्रयागराज सुनीता जायसवाल भी बैठक में मौजूद थीं। बैठक में जिला कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष के रूप में राम लखन जायसवाल एवं प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल के नियुक्ति की घोषणा की गई, शीघ्र ही उनके जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र दी जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि हमारे समाज की बेटियों ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपने-अपने नामों का परचम लहराया। साथ ही साथ अपने परिवार एवं पूरे समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है। महासभा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। हमारा समाज आपदा के समय में सबसे बढ़ चढ़कर के हिस्सा लेती है तथा प्रभावित लोगों की हर स्तर की मदद करती है किन्तु राजनीति बहुत कम सक्रिय थी, पिछले एक दशक युवा पीढ़ी में राजनीति के क्षेत्र में दिलचस्पी बढ़ी है। जिसका असर 2022 के चुनाव में भी देखने को मिला, अब आगे 2027 में बड़ी संख्या में हमारे समाज के युवा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं यह समाज के लिए शुभ संकेत है। प्रयागराज मंडल एवं आसपास के जिलों मे युवा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। महासभा उन्हें टिकट दिलाने में अपनी तरफ से पहल करने को तैयार है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और प्रभारी उत्तर प्रदेश मीना जायसवाल ने कहा प्रयागराज में महिलाओं में सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक क्षेत्र में जागरूकता पहले से थी पर राजनीति के क्षेत्र में सोच नग्ण थी अब राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी निभाने के लिए मैदान में उतरने की तैयारी हैं। महिलाएं अपनी खुद पहचान बना रही है। इसका प्रमाण अभी 25 मई 2025 को रामबाग में स्थित मधुर मिलन स्वीट हाउस प्रयागराज में देखने को मिला है। बैठक को लक्ष्मी नारायण जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, संजय जयसवाल करारी कौशांबी, डॉ. कपिल जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रयागराज सुनीता जायसवाल, सोनू जायसवाल हनुमानगंज, अभिषेक जायसवाल कीडगंज, विजय जायसवाल आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में पुष्कर जायसवाल कौशांबी, मोनू जायसवाल कीडगंज, संदीप जायसवाल फाफामऊ, विशाल जायसवाल, मुकेश जायसवाल कमलेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Prayag : प्रयागराज मण्डल के जिलाध्यक्षों को दिया गया नियुक्ति पत्र
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق