Trending

New Delhi : जीएकेकेकेएफ के राष्ट्रीय ट्रस्टी बनाये गये अटल गुप्ता कलवार

टीम संचार सेतु

नई दिल्ली। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलवार कलार फाउंडेशन (जीएकेकेकेएफ) नई दिल्ली के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने अटल गुप्ता कलवार को संगठन का राष्ट्रीय ट्रस्टी व तेलंगाना राज्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री वालिया ने अटल गुप्ता कलवार को नियुक्त पत्र भेजते हुए अपने पत्र में कहा कि हमारे समाज का एक अंतरराष्ट्रीय स्तरीय संगठन ग्लोबल अहलूवालिया कलाल कलवार कलार फाउंडेशन का गठन किया जा चुका है। इस संगठन को भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय ट्रस्ट की मान्यता भी प्राप्त कर दी गई है। इसी संगठन को पूरे देश तथा विश्व में गठित किए जाने हेतु गठन की प्रक्रिया जारी है। समाज को एकजुट करने के इस बड़े कार्य में आपसे सहयोग की आशा रखते हुए तथा आपके अनुभव तथा समाज के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए आपको इस संगठन का राष्ट्रीय ट्रस्टी व तेलंगाना राज्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!