Trending

Jaunpur News : ​थाना के समीप अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर से सटे मुख्य मार्ग के किनारे गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान त्रिपुरारी मिश्र (50 वर्ष), निवासी ग्राम बरवत, थाना घुघली, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। वह भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि मृतक को कहीं से लाकर यहां फेंक दिया गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया यह संदेह जताया जा रहा है कि मृतक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को किसी वाहन के माध्यम से यहां फेंक दिया गया। हालांकि, मौके पर शव के पास से कोई संघर्ष के चिह्न या खून के निशान नहीं मिले हैं जिससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि मौत किसी और कारण से हुई हो। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के पास से मिले आधार से उसकी पहचान की गई। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और तफ्तीश जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!