Trending

​Jaunpur : नशा मुक्ति पर चलाया जाए व्यापक अभियान: डीएम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहा नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति पर व्यापक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर एसपी सिटी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी बदलापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!