Trending

Jaunpur : सड़क दुघर्टना में बाइक सवार 3 घायल

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग—अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी 40 वर्षीय चंदन पुत्र सोहन शाहगंज से बाइक से घर जाने के दौरान बड़ागांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शुक्रवार की सुबह बाबू का पूरवा गांव के समीप बोलेरो व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बाबूलाल व सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव निवासी अनिश पुत्र प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!