Trending

​Jaunpur : सीएम से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की करूंगा मांग: विनय जायसवाल

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिले में पिता व दो पुत्रों की नृशंस निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने पीड़ित परिवार के घर जफराबाद थाना क्षेत्र के कंधा गांव में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बधाया। प्रदेश सचिव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की पूरी टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जल्द ही मैं अपने संगठन के माध्यम से इन परिवारों को न्याय दिलाने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करूंगा और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था जो पूरी तरीके से सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है, उसके विषय में भी बात करूंगा। विनय जायसवाल ने इसके साथ यह भी कहा कि अगर कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी भी ऑफिस में जाता है तो उसकी समस्या का तत्काल समाधान कर उसके साथ न्याय किया जाए जिससे उसका विश्वास शासन एवं प्रशासन पर पूर्ण रूप से बना रहे। इस मौके पर जिला संरक्षक राज जायसवाल, जिला महामंत्री अंकित मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष अलख निरंजन गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष मोती लाल सोनी, जिला संचालन प्रभारी चन्द्रेश जायसवाल, जिला सलाहकार रितेश मदन लाल, नगर संरक्षक संतोष शर्मा, नगर संचालन प्रभारी रोहित शर्मा, राजकमल गौतम, हृदेश कुमार, शनि कुमार, मोहम्मद अली, विष्णु कुमार सोनी, विशाल कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!