Trending

Jaunpur News : ​सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत मनवल गांव निवासी एक व्यक्ति की बुधवार रात 9 बजे सड़क दुर्घटना में घायल होने के उपरांत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताते हैं कि गांव निवासी राम लोचन (50 वर्ष) पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन उसे शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए लेकिन वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय गुरुवार तड़के लगभग  तीन बजे उसकी मौत हो गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!