Trending

Jaunpur News : ​अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 5 घायल

टीम संचार सेतु

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चंदवक गोमती नदी पुल के पास बुधवार देर रात्रि वाराणसी से सिद्धार्थनगर जाते समय अनियंत्रित होकर कार 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। कार में 5 लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वाराणसी से कार से सिद्धार्थनगर 24 वर्षीय मोहित त्रिपाठी पुत्र श्यामलाल, 28 वर्षीय रवि शुक्ला पुत्र दूधनाथ, 50 वर्षीय गुरु प्रसाद पुत्र नर भग्गल, 23 वर्षीय दीपक व 22 वर्षीय धीरज जा रहे थे। चंदवक गोमती नदी पुल पार करते ही मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गहरे खाई में पलट गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी डोभी ले गई जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!