Trending

Jaunpur News : ​चोरी के माल के साथ पकड़े गये लोगों को पुलिस ने शान्ति भंग में किया निरूद्ध

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव के पास से चोरी के कबाड़ व पिकअप संग पकड़े गये लोगों का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह—तरह की चर्चाएं हो रही हैं जबकि पुलिस का कहना है कि किसी द्वारा कोई प्रार्थना पत्र न मिलने पर यह कार्यवाही की गई। बताया जाता है कि पुलिस ने सोमवार को चोरी के कबाड़ लदी पिकअप संग 4 लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में पुलिस ने एक को छोड़ दिया जबकि तीन अन्य शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दिपाईपुर निवासी संदीप बिंद तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के बुमकहा निवासी गिरीश कुमार वनवासी तथा जहरूद्दीनपुर निवासी अरविंद कुमार का शान्ति भंग में चालान कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!