Trending

Jaunpur News : ​एडीओ पंचायत की सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों ने विदाई समारोह का किया आयोजन

टीम संचार सेतु

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान व सहकर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने पर सहायक विकाश अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय को माल्यार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह कहा कि श्री पाण्डेय का कार्यकाल में दिया गया योगदान सराहनीय रहा। जब व्यक्ति नौकरी में आता है तो उसी दिन सेवानिवृत्ति का दिन निर्धारित हो जाता है। अपने व्यवहार से पूरे ब्लाक के लोगों का दिल जीता है। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की। कार्यक्रम संचालन एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, ग्राम पंचायत किसान जिला महामंत्री विजय भान यादव, क्षे.यू.क. अधिकारी पंकज सिंह, प्रधान अवधेश तिवारी, धीरज चौबे, ग्राम विकास अधिकारी सतेन्द्र यादव, शशिकांत सोनकर, प्रदीप कुमार, ज्योति सिंह, अखिलेश पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, राम अवध, राम सहाय, संतोष दुबे, उमेंद्र यादव, शेष नारायण मौर्या, विकास यादव, विनय यादव, प्रशांत यादव, सुरेन्द्र यादव, श्रीपति मौर्य, उमेश सोनकर, लक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!