Trending

Jaunpur News : ​अवैध कब्जा मामले में तहसीलदार ने बेदखली का किया आदेश

टीम संचार सेतु

रामपुर/नेवढ़िया, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नयेपुर हथेरा गांव में स्थित गाटा संख्या 933/0.024 हे. नवीनपर्ती दर्ज है। उक्त सरकारी जमीन पर गांव के ही दबंग किस्म के व्यक्ति विपिन कुमार पुत्र स्व. श्रीपति द्वारा शौचालय ईट का बाउंड्री वॉल समेत आदि बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था। गांव के ही रोहित कुमार समेत आदि लोगों ने इसकी लिखित शिकायत मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी जौनपुर एवं राजस्व परिषद प्रयागराज को दिया गया कि सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाय। बार बार लिखित शिकायती पत्र देने के बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रोहित कुमार ने एक जनहित याचिका 508/2025 दायर किया जिसमें 7 मार्च को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिवम सिंह द्वारा न्यायालय में बहस किया। तत्पश्चात न्यायालय ने विभाग के आला अधिकारियों से मामले में रिपोर्ट तलब किया और अगली सुनवाई तक का समय दिया गया। न्यायालय द्वारा विभाग के अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट के फलस्वरुप 26 मार्च 2025 को मड़ियाहूं तहसील के उच्च अधिकारियों के आदेश पर हल्का कानूनगो कुंज बिहारी सिंह, हल्का लेखपाल मनोज कुमार समेत आदि कर्मचारीगण मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया गया। जांच में यह पाया गया विपिन कुमार द्वारा सरकारी नवीनपर्ती जमीन पर शौचालय ईंट का बाउंड्री वॉल समेत आदि बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया। अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ हल्का लेखपाल मनोज कुमार द्वारा मड़ियाहूं तहसील में बेदखली का मुकदमा दर्ज कराया गया। ग्रामसभा बनाम विपिन कुमार और नोटिस जारी किया गया तथा मड़ियाहूं तहसीलदार के न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान आदेश व मौका निरीक्षण करने के लिए सुरक्षित रखा गया जिसके बाद 29 मई सन 2025 को नयेपुर हथेरा गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण करने मड़ियाहूं तहसीलदार और हल्का लेखपाल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और निरिक्षण किया तथा अतिक्रमणकर्ता विपिन कुमार के खिलाफ मड़ियाहूं तहसीलदार ने बेदखली का आदेश किया। आदेश का एक प्रमाणित प्रति आरोपित धनराशि की वसूली किये जाने हेतु सम्बंधित तथा अतिक्रमण भूमि से अतिक्रमणकर्ता को बेदखल किये जाने हेतु सम्बंधित राजस्व निरीक्षक को भेजा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!