Trending

Jaunpur News : दरोगा व पीड़ित के बीच पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल

टीम संचार सेतु
सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी संदीप मिश्रा और सुरेरी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित संदीप मिश्रा का आरोप है कि प्रेषित ऑडियो में सुना जा सकता है कि पीड़ित युवक विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक अजय सिंह से चार्टशीट लगाने की बात कर रहा है जिसमें उप निरीक्षक द्वारा पैसा मिलने पर ही चार्टशीट लगाने की बात कही जा रही है। वहीं पीड़ित युवक अपने गरीबी को लेकर उप निरीक्षक के सामने पैसा देने में असमर्थता जताते हुए गिड़गिड़ा रहा है लेकिन उपनिरीक्षक पैसों की जिद पर अड़ा रहा। ऑडियो में यह भी सुना जा सकता है कि उपनिरीक्षक द्वारा यह कहा जा रहा है कि अगर दो हजार रुपया नहीं मिलेगा तो विवेचना पड़ा रह जाएगा। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर प्रेषित हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस ऑडियो के बाद पुलिस विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। पुलिस विभाग पर तरह-तरह के आरोप और प्रत्यारोप भी लग रहे हैं। अब देखना यह है कि ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं, यह आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि उन्हें ऐसे ऑडियो की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरीके का कोई ऑडियो प्रेषित हो रहा है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!