Trending

Jaunpur News : ​राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में सम्पन्न हुई पैमाइश

टीम संचार सेतु

थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा मई पहाड़ी पट्टी में धारा 24 के अंतर्गत लंबित मुकदमा नंबर 208 धर्मेंद्र बनाम ग्रामसभा की पैमाइश राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद यादव, हल्का लेखपाल सौरभ कुमार यादव व गठित टीम की मौजूदगी में पत्थर गड्डी करके निस्तारित कर दिया गया जिससे दोनों पक्षों का चल रहा विवाद समाप्त हो गया। दोनों पक्ष आपस में सहमत हो गए वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों ने लंबित मामले के निस्तारण करने के पश्चात राजस्व निरीक्षक की सराहना भी किये। इस मौके पर छोटे लाल यादव, सुभाष सिंह भाजपा नेता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, अर्जुन प्रजापति, सीताराम प्रजापति, छेदी पासवान, लगघु पासवान, सुशील कुमार सिंह, शिव दुलार यादव आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!