जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन, जौनपुर के तत्वाधान में सोमवार को सायंकाल 4 बजे से भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारम्भ भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष रमेशचन्द मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, बाबू सिंह कुशवाहा (सांसद), डा. रामसूरत मौर्य (नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि), दिनेश टण्डन (पूर्व चेयर मैन), कुंवर सिद्धार्थ मौर्य प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं दूधनाथ मौर्य द्वारा पंचशील एवं त्रिशरण के साथ प्रारम्भ हुआ।
शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाइन बाजार थाना के सामने बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्वशान्ति की मंगल कामना के साथ किया गया। बौद्ध विहार खरका में अवधेश कुमार मौर्य द्वारा पंचशील द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके पश्चात दूधनाथ मौर्य द्वारा उपस्थित उपासको को बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया तथा उपस्थित जनसमुदाय को खीर दान कराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया गया। धम्मप्रिय वन्धु अपने हाथों में पंचशील झंडा लेकर पूरे शहर में बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर बुद्धमय हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर धम्म प्रेमियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का संचालन प्रियदर्शी अशोक मिशन के पदाधिकारियों एवं संरक्षक मण्डल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रियदर्शी अशोक मिशन के प्रबन्धक उमेशचन्द मौर्य एवं कार्यक्रम प्रभारी डी.सी. दादा के नेतृत्व में सकुशलपूर्वक हुआ। शोभायात्रा में प्रियवर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधिका मौर्या एवं महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं। बुद्ध पूर्णिमा के शोभायात्रा का संचालन विगत 24 वर्षों से दूधनाथ मौर्य सुचारू रूप से करते आ रहे हैं। इस वर्ष शोभायात्रा में विभिन्न राजनितिक दलों के प्रतिनिधि तथा समर्थको का उत्साह भरा माहौल रहा। शोभायात्रा में जौनपुर के धम्म प्रिय साथियों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम प्रभारी डी.सी. दादा ने बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम को मिशन के तमाम साथियों के साथ मिलकर सकुशल पूर्वक सम्पन्न कराया, इसके लिए पुरा मिशन, जौनपुर की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करता है।

إرسال تعليق