Trending

Jaunpur News : ​क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर ऑर्गनाइजेशन ने महाराणा प्रताप की मनाई जयन्ती

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के कलीचाबाद स्थित महाराणा प्रताप पार्क में क्षत्रिय राजपूत डाक्टर ऑर्गनाइजेशन द्वारा गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। ऑर्गनाइजेशन द्वारा सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. हरेन्द्र देव सिंह ने कहा कि महाराणा के वंशज पिछले 400 वर्षों से उनकी जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही मनाते हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराणा ने कभी घास की रोटी नहीं खाई। घास की रोटी बनती भी नहीं है। वे जंगलों में कभी नहीं रहे। वे अपने कबीले के लोहार जाति के लोगों के घरों में रहे। वहां फिकार की रोटी खाई। यह गेहूं के जैसा ही एक अनाज होता है। हम लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया गया। अब सही इतिहास लोगों के सामने आ रहा है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर जयंती मनायी गयी। इस मौके पर डॉ. कैप्टन एके सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. इंद्र सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. रविशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!