Trending

Jaunpur News : श्रमिकों के अधिकारों के निरन्तर संघर्ष का सशक्त बना है प्रतीक: नीरा आर्या

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार गांव में सौहार्द बंधुता मंच के दिशा निर्देश में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के योगदान को याद किया गया। समावेश साथी नीरा आर्या ने महिला श्रमिक मजदूर को सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाते हुए बताया कि इस दिन दुनिया भर के मेहनती और समर्पित लोगों को याद किया जाता है। यह एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है। यह दिन उन सभी श्रमिकों को समर्पित है जो कठिन परिश्रम से आज आम जनमानस के जीवन को आसान बनाते हैं। श्रमिकों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर दिवस मनाया जाता है। वहीं मौजूद साथी धनरा देवी ने भी मजदूरों के अधिकार को लेकर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चंदा, उषा यादव, नीलम, रीना सिंह, सुनीता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!