Trending

Jaunpur News : नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-भदोही मार्ग पर गंधौना गांव में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। कार में सवार 3 लोग बाल-बाल बच गये जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों के घेराबंदी के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना के परमालपुर का निवासी राहुल पांडेय अपनी पत्नी जूली पाण्डेय को लेकर दवा करने के लिए रैनाल्ट ट्रीबर कार से जौनपुर जा रहे थे। रामपुर बाजार के थोड़ा आगे एक ट्रक चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार का दाहिना दोनों गेट चिपटा हो गया। इसके बाद कार चालक ने भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए गंधौना मोड़ के पास पहुंचकर ओवरटेक कर आगे निकला तो इसके बाद एक बार फिर ट्रक चालक में कार में दोबारा टक्कर मार दिया। टक्कर से कार चालक अंकित सरोज को मामूली चोटें आयीं। ग्रामीणों से घिरा देखकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर जमालापुर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब तक कार मालिक ट्रक के साथ खड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ किया लेकिन ट्रक चालक नहीं मिल सका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!