Trending

Jaunpur News : ​खेल से मन एवं मस्तिष्क रहता है स्वस्थ: दीपक जावा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के बलुआ घाट में स्थित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये मुख्य अतिथि दीपक जावा नगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तरी ने कहा कि खेल से मन एवं मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है, इसलिये मनुष्य को अपने जीवन में किसी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिये। इसके पूर्व आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि श्री जावा का माल्यार्पण करके स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। लोगों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्य बबलू एवं महताब ने किया। अन्त में जाकिर हुसैन ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनीष झाम, इमरान, शोएब, शरद जायसवाल, राम बजाज सहित तमाम खिलाड़ी, खेलप्रेमी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!