Jaunpur News : ​दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए किसान संगठन ने लगाया राजमार्ग पर संकेतक बोर्ड

16 किमी अधूरे राजमार्ग पर जागरूकता के लिए लगाएं गए दर्जनों संकेतक बोर्ड
चंदवक, जौनपुर। जनपद के केराकत तहसील के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के 16 किमी लंबे अधूरे सड़क निर्माण के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए उसे नियंत्रित करने व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्वांचल किसान संगठन ने अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में दानगंज से  कनौरा गांव की सीमा तक 16 किमी तक दर्जनों स्थानों पर सावधानी बरतने के लिए संकेतक बोर्ड लगाएं गए। पूर्वांचल किसान संगठन के इस पहल से लोगों का मानना है कि इससे लोग जागरूक होंगे व दुर्घटनाओं के नियंत्रण में मदद मिलेगी।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण का प्रकरण केराकत तहसील के अंतर्गत लगभग 16 किमी एक दशक से लंबित है। किसानों के मुआवजे के प्रकरण का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। प्रकरण न्यायालय में लंबित है, जिससे राजमार्ग का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। एक तरफ जहां राजमार्ग का निर्माण एक दशक से नहीं हो पा रहा है। वहीं इस दौरान कई गुना ट्रैफिक बढ़ गई। ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल न हो पाने के कारण दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। आए दिन कहीं न कहीं राजमार्ग पर दुर्घटना होती रहती है, जिसका संज्ञान पूर्वांचल किसान संगठन ने लिया। संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्जनों स्थानों पर जागरूकता के लिए संकेतक बोर्ड राजमार्ग पर लगाया जिससे दुर्घटनाएं नियंत्रित हो सके।
किसान नेता अजीत सिंह ने बताया कि किसानों के मुआवजे के प्रकरण का निस्तारण न होने से राजमार्ग का निर्माण एक दशक से नहीं हो पा रहा है। अधूरे सड़क पर दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। संगठन ने दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए जगह जगह राजमार्ग पर संकेतक बोर्ड लगाया गया है। उम्मीद है दुर्घटनाएं नियंत्रित होंगी। बोर्ड लगवाने में सर्वेश चंद, रोहित सिंह, राज सिंह, जयकेश, समर बहादुर सिंह, महेश सिंह, संदीप यादव, विवेक सिंह, श्याम, कृष्ण कुमार सिंह, लवकुश सिंह, अमलेश यादव, तेजू यादव सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم