Trending

Jaunpur News : ​बिहारी मजदूर लापता, खोजबीन जारी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अलीखानपुर गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने वाला बिहार का युवक शुक्रवार शाम से लापता हो गया है। ठेकेदार उमेश महतो ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बिहार के बलथी गौसी बलथी नरहर मुजफ्फरपुर निवासी उदय कुमार ठेकेदार उमेश महतो के साथ अलीखानपुर गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। ठेकेदार के अनुसार शुक्रवार को नगर के रासमंडल चौक पर काम करने के बाद घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाली में तहरीर दे दी गयी है जिस पर खोजबीन शुरू हो गयी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!