Trending

Jaunpur News : ​जेसीआई चेतना की त्रिदिवसीय हैण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था जेसीआई चेतना के तत्वावधान में त्रिदिवसीय हैण्ड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम नगर के रूहट्टा स्थित स्टेट बैंक के सामने अल्फाबेट स्कूल में हुआ जहां बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।
कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षिका अंकिता सिंह ने मैक्रामे हैंड क्राफ्ट की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इस हस्तकला की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन करते हुये बताया कि कैसे सीमित संसाधनों के साथ भी सुन्दर व उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा सकती हैं। उपस्थित महिलाओं ने इस प्रशिक्षण में विशेष रुचि दिखायी और इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना।
संस्थाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने कहा, 'आज की महिलाएं यदि किसी हुनर को सीखकर उसका सही उपयोग करें तो वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना सकती हैं। इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिये किसी संजीवनी से कम नहीं है।'
संस्था की पूर्व अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव सचिव मधुलिका अस्थाना, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आयी छात्राओं व महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।
संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक और संचालित किया जायेगा जिसमें प्रतिभागियों को मैक्रमे के विभिन्न उत्पाद—जैसे हैंडबैग, वॉल हैंगिंग, डेकोरेटिव आइटम आदि—बनाने की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। संस्था के इस प्रयास को क्षेत्रवासियों द्वारा सराहा जा रहा है। साथ ही आशा की जा रही है कि इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!