Trending

Jaunpur News : ​तिहरे हत्याकाण्ड में बसपा नेता पल्टू राम नागर सहित दो गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचगांव अण्डरपास के पास बीते सोमवार की रात बदमाशों द्वाारा एक पिता व उसके दो पुत्रों को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुये नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पल्टू राम नागर सहित उनका एक पुत्र है। साथ ही एक अन्य फरार है जिसके ऊपर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि फरार आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं थाना पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव, हल्का प्रभारी, बीट आरक्षी के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में बीट बुक तथा हत्या रोकथाम रजिस्टर में रंजिश के सम्बन्ध में अंकन न करने के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गयी है।
मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध इमलो निवासी लालजी जल निगम विभाग में ठेकेदारी करते हैं और जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा कचगांव अण्डर बाईपास के लालजी भइया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान चलाते हैं। लालजी रविवार को अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर अपने उक्त दुकान पर चले आये जहां अपने दोनों बेटे यादवीर 35 वर्ष व गुड्डू 25 वर्ष के साथ रात में दुकान पर काम करने के बेटों संग वहीं सो गये। सुबह लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश पाये जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!