जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोथहां गांव में एक युवक को दूसरे युवक ने पुरानी रंजिशन पीट दिया। युवक की तहरीर पर थाना पुलिस से केस दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि मोथहां गांव निवासी अभिषेक पुत्र बगेदू निषाद ने जफराबाद थाने पर दी हुई तहरीर में आरोप लगाया कि उनका गांव के सचिन से पुराना विवाद है जिसे लेकर मंगलवार की देर रात्रि सचिन ने उन्हें मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस को दर्ज कर लिया गया है।
Jaunpur News : पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पीटा, केस दर्ज
May 01, 2025
