Trending

Jaunpur News : ​निषाद पार्टी ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। डॉ संजय निषाद कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग के निर्देशानुसार निषाद पार्टी जौनपुर पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मां गंगा गोमती नदी में हो रहे नीलामी पट्टा रोकने के लिए अवगत कराया गया कि 40% से अधिक मछुआ समुदाय नदी में मछली पकड़कर अपने परिवार का भरण पोषण कर अपनी जीविका चलाता है। यदि नदी का पट्टा नहीं रोका गया तो मछुआ समुदाय का बहुत ही आर्थिक क्षति होगी जिससे यह समाज एक—एक दाने को मोहताज हो जायेंगे। भुखमरी के शिकार हो जायेंगे, इनकी जीविका नहीं चल पायेगी। इससे मछुआ समुदाय बहुत ही आक्रोश में है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है कि मां आदि गंगा गोमती नदी का नीलामी पट्टा रोकने का कष्ट करें।
इस अवसर पर अजय निषाद जिलाध्यक्ष संगठन, विष्णु निषाद जिला सह संयोजक, आशीष निषाद नगर अध्यक्ष, रामजीत निषाद जिला मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र निषाद, इनदे लाल निषाद, सुनील निषाद, सभाजीत निषाद, अजय निषाद जिला महासचिव, प्रमोद निषाद जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!