Trending

Jaunpur News : ​मन्दिरों में आभूषण व पैसे लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मन्दिरों को निशाना बनाकर आभूषण व पैसे लूटने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह में 5 महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं जो गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह पहले भी वाराणसी पुलिस द्वारा चैन स्नेचिंग व पैसे लूटने के मामले में सलाखों के पीछे जा चुका है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को यह महिलाएं बोलेरो गाड़ी से दुर्गा देवी मंदिर पहुंची। पुलिस पहले से ही सतर्क थी। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बीते 20 मई को दुर्गा देवी मंदिर में गिरोह ने चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह गिरोह एक बार फिर दुर्गा देवी मंदिर पहुंचने वाला था। बरसठी पुलिस की इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मां दुर्गा देवी मंदिर की पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!