Trending

Jaunpur News : ​पूविवि में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विषयक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विषयक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल विश्विद्यालय के परिसर में संपन्न हुआ जहां क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव" के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे। हालाँकि देश भर में मतदान कई चरणों में कराया सकता है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, प्रतिनिधि अजय सिंह, राजकेसर पाल, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, बाघ सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव, धर्मेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!