Trending

Jaunpur News : ​जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा हमला किए जाने एवं लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने पर तथा हमलावर अराजक तत्वों पर विधिसम्मत कार्रवाई न किए जाने के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को सपाजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीवानी कचहरी तिराहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से भारी संख्या में जुलूस की शक्ल में नारेबाज़ी करते हुए अपने गम और गुस्से का इज़हार किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर पहुंच कर अपना विरोध प्रकट किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिस तरह से लगातार हमारे नेता और सांसद को लक्ष्य कर हमला किया जा रहा है कहीं न कहीं ऐसे अराजक तत्वों को सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, वहीं पीडीए समाज का योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है, ऐसे में बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की सुरक्षा आवश्यक है। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार बाबासाहब के संविधान की अवहेलना करते हुए पीडीए समाज के लोगों का खुला उत्पीड़न कर रही है। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों की कार्यप्रणाली से बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान और संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान खतरे में है और इसी क्रम में पीडीए समाज का हक अधिकार और सम्मान भी खतरे में है और आज पीडीए समाज की लड़ाई पूरे देश में कोई लड़ रहा है तो वो अखिलेश यादव हैं। धरनासभा को विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, जयहिंद यादव वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, सुश्री पूनम मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू,  रत्नाकर चौबे, श्यामनारायण बिंद, शर्मिला यादव ने भी संबोधित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!