Trending

Jaunpur News : ​गांव के विकास के लिए सवा 4 करोड़ का प्रस्ताव

टीम संचार सेतु

खुटहन, जौनपुर। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई जिसमें गांव के विकास के लिए सवा 4 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में विधिवत बताया गया। ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि गांव के विकास, सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा को लेकर सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। मुख्यालय से सुदूर गांवों तक बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, खाद्यान्न, पेंशन आदि पहुंचाना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बीडीसी सदस्यों को भरोसा दिया कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। मिले प्रस्ताव के लिए अधिक से अधिक धन मुहैया कराए जाने का प्रयास किया जायेगा।  बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार जाति धर्म और मजहब से उठकर सिर्फ विकास का काम कर रही है। बैठक को एडीओ समाज कल्याण सौरभ शेखर, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. चंद्रभान, एडीओएजी विकास सिंह, एडीओएम आई विकास सिंह, सीडीपीओ सुरेश यादव ने भी संबोधित किया। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने पूर्व में कराए गए विकास आख्या को सदन में पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र मिश्रा व संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर जेई विमलेश कुमार, अनीश शाह, सिम्मी सिंह, संदीप यादव, विनय सिंह पप्पू, मनीष दूबे, सुभाष यादव, प्रेम यादव, सोनू गुप्ता, बिपिन सिंह आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!