Varanasi News : ​मेथोडिस्ट मिशनरी सोसायटी ने आयोजित की शोकसभा

तेलियाबाग, वाराणसी। मेथोडिस्ट मिशनरी सोसायटी का समुदाय पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में हुए दुखद आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों की याद में शोकसभा आयोजित करने के लिये चर्च में एकत्रित हुआ। बैठक की शुरुआत प्रार्थना सेवा से हुई जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाते हुये शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। शोक संतप्त परिवारों और इस जघन्य आतंकी हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति दुख और एकजुटता व्यक्त की गयी। समुदाय के सचिव नवीन ई.जे. सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए हिंसा की निंदा किया। साथ ही हमारी मातृभूमि भारत के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा, "हम इस दुख की घड़ी में अपने देश के साथ एकजुट हैं। हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन करते हैं और न्याय सुनिश्चित करने तथा हमारे देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हैं।" मेथोडिस्ट समुदाय शांति, एकता और राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है तथा प्रभावित परिवारों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करता है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم