Jaunpur News : ​पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा

मछलीशहर, जौनपुर। जम्मू कश्मीर के अतंतनाग जिले के पहलगाम जिले के बैसरन में आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की दर्दनाक मौत तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने बुधवार को आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में तहसील में जुलूस निकालकर नारेबाजी किया और तहसील गेट पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। भारत सरकार से मांग किया जल्द ही इसका बदला लिया जाय और आतंकवादियों को सबक सिखाया जाए। शोकसभा कर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मृतक परिवारों के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, सरजू प्रसाद बिंद, जितेंद्र श्रीवास्तव, आरपी सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, आलोक विश्वकर्मा, राजकुमार पटवा, सतीश गौतम, हरिशंकर यादव, ललित मोहन तिवारी, वीरेंद्र मौर्य, विनय पांडेय, अंबिका बिंद, रमेश बाबा, दीन दयाल, सुभाष चंद्र, जेपी दूबे, संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم