Jaunpur News : ​ ​डिप्थीरिया से बचाव के लिए शुरू हुआ टीकाकरण

खेतासराय, जौनपुर। डिप्थीरिया बीमारी की रोकथाम को लेकर गुरुवार से स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।‌ यह अभियान 10 मई तक चलेगा। पहले दिन शाहगंज ब्लाक के विभिन्न स्कूलों में 959  बच्चों को टीडी वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि अभियान में कक्षा 5 और 10 के बच्चों को टीडी वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों को वैक्सीन लगाने को लेकर 39 टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में एएनएम के साथ आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहयोग में लगे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्कूलो के प्रधानाध्यापक से सहयोग की अपील की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم