Jaunpur News : ​एक राष्ट्र, एक चुनाव पर गोष्ठी आयोजित

जौनपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व ने एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। भारत जैसे विशाल और विविधता भरे देश में चुनाव एक लंबी, खर्चीली और संसाधन-गहन प्रक्रिया है। हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, जिससे न केवल प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि विकास कार्यों पर भी रोक लग जाती है। ऐसे में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा एक सार्थक और व्यावहारिक समाधान के रूप में सामने आती है। इस मौके पर शशि पांडेय, सुशील सिंह, आशा रानी, सत्यवती गुप्ता, पुष्पा तिवारी, प्रोफेसर मुक्त राज, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, सुनैना चौधरी, सर्वजीत श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, नूतन श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, मेनका सिंह आदि उपस्थित रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post