Jaunpur News : ​दिव्यांगजन अधिकारी ने सम्बन्धित को दी जानकारी

जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजनों को अवगत कराया कि निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून तक) की दिव्यांग पेंशन की धनराशि जून में खाते में स्थानान्तरित किया जाना है। निदेशालय द्वारा दिव्यांग पेंशन आधार-बेस्ड पेमेंट प्रणाली से दिव्यांगजनों के खाते में अंतरित की जा रही है। आधार-बेस्ड पेमेंट प्रणाली से धनराशि प्रेषित किये जाने हेतु दिव्यांग पेंशनर का खाता का NPCI MAPPING होना आवश्यक है। जिन दिव्यांगजन की दिव्यांग पेंशन की धनराशि माह मार्च में नहीं प्राप्त हुई है, वे दिव्यांगजन बैंक में जाकर अपना बैंक खाता का NPCI MAPPING करायें जिससे उनकी दिव्यांग पेंशन की वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही की धनराशि बैंक खाता में अन्तरित हो सके।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post