Trending

Jaunpur News : ​परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

टीम संचार सेतु

मड़ियाहूं, जौनपुर। भगवान परशुराम की जयंती पर मंगलवार को परशुराम सेवा संस्थान संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हरद्वारी गांव से निकलकर परसथ, बेलवा होते हुए मड़ियाहूं पहुंची। यहां गांधी तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा जौनपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान कमलेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम श्री विष्णु के छठे अवतार थे। आज पृथ्वी से आतताईयों का वध करने के लिए उनके पुनः अवतार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कोई बांट नहीं सकता। हम अखंड थे अखंड हैं और अखंड रहेंगे। भगवान परशुराम की पूजा हर घर होनी चाहिए। इस अवसर पर विजय प्रकाश दुबे, लल्लू गुरु, डब्बू दुबे चोरारी, राजकुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!