Jaunpur News : ​बाइक सवार असंतुलित हो अज्ञात बोलेरो से टकराया, हालत गंभीर

चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गुरुवार दोपहर मनियारेपुर गांव के सामने बाइक सवार असंतुलित हो अज्ञात बोलेरो से टकरा गया जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी ले गई जहां डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रामदेवपुर गांव निवासी नन्हकू का पुत्र 24 वर्षीय रतन बाइक से चंदवक से घर जा रहा था। वह मनियारेपुर गांव के सामने अज्ञात बोलेरो से टक्कर लग गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم