Jaunpur News : ​न्यायालयों के समय परिवर्तित

जौनपुर। भीषण गर्मी व लू की तीव्रता को  देखते हुए जनपद में 01 मई से 30 जून तक जिलाधिकारी के अधीन सभी माल एवं फौजदारी के सभी न्यायालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि न्यायालय का समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 तक। (पूर्वान्ह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक लंच का समय होगा) न्यायालय से सम्बन्धित कार्यालय यथा, राजस्व अभिलेखागार एवं न्याय अभिलेखागार का समय प्रातः साढ़े 7 से अपरान्त ढाई बजे तक होगा। (पूर्वान्ह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक लंच का समय होगा) जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत रहेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post