खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने अपराधियों की विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक वांछित वारंटी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि खेतासराय कस्बा के वार्ड संख्या 11 जोगियाना निवासी ताहिर पुत्र मंसूर को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323/504 भादवि दर्ज है। वहीं क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर जमदहाँ में हुए विवाद के उपरांत शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत रामलखन बिन्द पुत्र स्व. राजाराम बिन्द तथा विकास बिन्द पुत्र रामलखन बिन्द को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Jaunpur News : पुलिस ने वारंटी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
byटीम संचार सेतु
-
0
إرسال تعليق