Jaunpur News : ​पाकिस्तान का पुतला जलाकर किया गया विरोध प्रदर्शन

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बेलवा बाजार में समाजसेवी राजकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। सभी क्षेत्रवासियों ने बेलवा इंटर कालेज से रैली प्रारंभ करके बेलवा रखवां चौराहे पर जबरदस्त नारेबाजी कर पाकिस्तान के आतंकी कृत्य का विरोध किया। साथ ही पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद तथा भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर अखिलेश सिंगर, अमरनाथ सरोज, संजीव गुप्ता, जगदीश चौहान, हिन्दू धोनी गुप्ता, राधेश्याम उपाध्याय, ब्रिजेश सरोज, संगम दूबे, सुधीर पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم