Jaunpur News : ​विवाहिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल, मुकदमा दर्ज, ससुर गिरफ्तार

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार निवासी संजय सोनकर की पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर सास, ससुर व पति पर मारने पीटने तथा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ससुर नंदलाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर गहनों को लेकर परिवार में विवाद हो गया। सास-ससुर ने गहनों को लौटाने से इनकार कर दिया। विवाद के दौरान पति व सास-ससुर ने मिलकर मेरी पिटाई की। इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे चेहरे पर गंभीर चोटें आई। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि सरिता देवी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर ससुर नंदलाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पति व सास की तलाश की जा रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم