Jaunpur News : ​शौचालय निर्माण को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटा

मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र के जरौना लालीपुर गांव निवासी एक महिला को शौचालय निर्माण कराने पर पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मीरगंज के जरौना (लालीपुर) की संतरा देवी पत्नी जयनाथ ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को वह अपने आबादी की जमीन में शौचालय निर्माण करा रही थी  जिसका विरोध पड़ोसियों ने किया और उसको मारापीटा तथा उसकी सब्जी की फसल को उखाड़ दिया। उसका आरोप है कि रामनाथ दीपक अजय हरिनाथ निवासी जरौना लालीपुर तथा प्रेमा देवी पत्नी श्याम बहादुर शिवपुर मडियाहूं ने मारपीट कर घायल कर दिया जिस पर मीरगंज पुलिस ने घटना के दो दिन बाद 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم